कोडरमा, जनवरी 1 -- डोमचांच। प्रखंड के गोलवाढाब निवासी 22 वर्षीय दिलीप कुमार पिछले सात दिनों से मुंबई से लापता है। परिजनों के अनुसार दिलीप 25 दिसंबर से गायब है और अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है, जिससे परिवार के लोग गहरी चिंता में हैं। परिजनों ने बताया कि दिलीप पिछले करीब तीन वर्षों से मुंबई में टैक्सी चालक के रूप में काम कर रहा था। 25 दिसंबर को वह अपने कमरे से यह कहकर निकला था कि दवा लेकर लौटेगा, लेकिन इसके बाद न तो वह कमरे पर वापस आया और न ही उससे किसी प्रकार का संपर्क हो सका। लगातार कई दिनों तक संपर्क नहीं होने पर परिजनों ने उसके दोस्तों और परिचितों से पूछताछ की, लेकिन कहीं से कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। युवक के अचानक लापता होने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने प्रशासन और आम लोगों से अपी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.