गया, जनवरी 25 -- डोभी थाने के जयप्रकाश नगर गांव से 18 जनवरी को अगवा किए गए कबाड़ कारोबारी विजय साव को डोभी पुलिस ने राजस्थान से बरामद कर लिया है। शेरघाटी डीएसपी टू अजय कुमार और डोभी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने रविवार को प्रेस वार्ता में बताया कि 18 जनवरी को सूचना मिली थी कि जयप्रकाश नगर गांव के रहने वाले विजय साव को गुजरात पुलिस किसी मामले में गिरफ्तार कर ले गई है। इस दौरान यह भी जानकारी मिली कि संबंधित मामले को लेकर फोन के जरिए एक करोड़ रुपये की मांग की जा रही है। इस मामले में अगवा हुए कारोबारी के पुत्र धीरज कुमार ने 19 जनवरी को डोभी थाने में पिता के अपहरण की प्राथमिक दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में फिरौती की बातों का जिक्र था। मामला दर्ज होने के बाद जिला पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया। पुलिस जांच-पड़ताल में इसमें गुजरात पुलिस के शामिल नहीं होने औ...