गया, जुलाई 5 -- डोभी थाना क्षेत्र के महकार गांव के वार्ड-10 में शुक्रवार देर रात सर्पदंश से 35 वर्षीय महिला प्यारी देवी की मौत हो गई। वह कैलाश मंडल की पत्नी थीं। बताया गया कि घर में सोते समय करैत सांप ने उन्हें काट लिया। सर्पदंश के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, लेकिन परिजनों ने अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराना शुरू कर दिया। इलाज में देरी होने के कारण महिला की मौत हो गई। बाद में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी अनुप विश्वकर्मा ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...