गया, मार्च 16 -- डोभी पीएचसी में प्रसव के दौरान बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। केशापी गांव के रंजन कुमार की पत्नी 12 मार्च को प्रसव के लिए डोभी पीएचसी में एंबुलेंस के द्वारा लाई गई। प्रसव शुक्रवार को हुआ। जहां प्रसूति की तबीयत ठीक रही, लेकिन बच्चे की हालत ठीक नहीं देखते हुए चिकित्सक डॉ. शिव शंकर झा ने बच्चे को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया को रेफर कर दिया। परिजन बच्चे को लेकर एंबुलेंस के माध्यम से गया पहुंचे। जहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद बच्चे को लेकर पुनः परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी लेकर आ गए। जहां अस्पताल-प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। जिसके बाद चिकित्सक ने स्थानीय डोभी थाना को सूचना दिया। थाना के पुलिस ने पहुंचकर मामला को शांत करवाया। बच्चे का पिता रंजन कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.