गया, मार्च 9 -- एनएच 83 गया-डोभी सड़क मार्ग में अकबरपुर गांव के समीप रविवार को एक कार डिवाइडर से टकरा गया। जिससे कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। जिसमें एक व्यक्ति का पैर टूट गया है। घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार कार सवार लोग पाली में शादी समारोह से लौटकर अपने घर से रांची जा रहे थे। इसी बीच अकबरपुर के पास कार असंतुलित हो गया और पुल के डिवाइडर में जा टकराया। इस घटना में कार पर सवार अजीत सिंह का पैर टूट गया। वहीं, मुकेश सिंह, सारिका देवी, अंविता सिंह और दो बच्चे घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी में भर्ती करवाया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया को रेफर कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.