देहरादून, जनवरी 9 -- मातृशक्ति रामलीला कमेटी द्रोणनगरी द्वारा डोभालवाला में चल रही महिलाओं की रामलीला में शुक्रवार को लंका दहन, हनुमान द्वारा लंका का वर्णन, रावण दरबार में रावण का पैर जमाना, लक्ष्मण मेघनाद युद्ध, लक्ष्मण शक्ति, हनुमान का संजीवनी बूटी लाना, अहिरावण का वध का प्रभावशाली मंचन किया गया। महिला कलाकारों के सशक्त अभिनय ने इस महत्वपूर्ण प्रसंग को जीवंत कर दिया। दर्जाधारी राज्य मंत्री विनोद उनियाल ने कलाकारों के अभिनय की सराहना की। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. स्वामी एस. चंद्रा, रामलीला समिति अध्यक्ष एवं निर्देशिका लक्ष्मी मलासी, रश्मि भट्ट, कमला, सुनीता जोशी, सुषमा नैथानी, पुष्पा डुकलान, संतोष गुसांई, पार्षद वंशिका सोनकर,योगेश अग्रवाल, डॉ.माया सक्सेना मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...