देहरादून, दिसम्बर 13 -- देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैप्टन प्रतीक आचार्य राजकीय इंटर कॉलेज, डोभालवाला में आयोजित स्व. श्याम दत्त जोशी अंतर विद्यालयी बास्केटबॉल टुर्नामेंट एवं पुस्तक मेला कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विधायक निधि से 15.67 लाख रुपये की लागत से बने बास्केटबॉल कोर्ट, पोल और विद्यालय पुस्तकालय का लोकार्पण किया। मंत्री ने शिक्षा व खेल सुविधाओं के विकास को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...