नैनीताल, दिसम्बर 14 -- गरमपानी, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं रोटरी क्लब नैनीताल की ओर से रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज रातीघाट में वृहद स्वास्थ्य शिविर एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि उत्तराखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश आलोक मेहरा ने ग्रामीण क्षेत्रों में नशा मुक्त एवं मुकदमा मुक्त समाज की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। साथ ही नशा और मुकदमा मुक्त गांव की पहल के लिए 18 ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया और डोबा में ग्राम पंचायत विधिक सहायता केंद्र का शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय इंटर कॉलेज रातीघाट की छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ किया। शहीद संजय बिष्ट के परिवार को न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से तीन सूत्रीय मांग पत्र प्रस्त...