समस्तीपुर, अगस्त 6 -- मोहिउद्दीननगर। अंचल के लोक सेवा केंद्र में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जॉन ट्रम्प के नाम से आवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन आया है। इसमें निवास प्रमाण पत्र के लिए ग्राम हसनपुर, वार्ड 13, पोस्ट बाकरपुर, थाना मोहिउद्दीननगर का पता दिया गया है। आवेदन पत्र की जांच करने पर पता चला कि फोटो, आधार नंबर, बार कोड और पते में छेड़छाड़ की गई है। इस वजह से राजस्व अधिकारी मोहिउद्दीननगर ने 4 अगस्त 2025 को आवेदन को अस्वीकृत कर दिया। इस बावत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ साइबर थाने समस्तीपुर में प्राथमिकी दर्ज करने की अनुशंसा की गई है। आरटीपीएस कर्मी ने बताया कि ऐसा सम्भव है कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को प्रभावित करने के प्रयास के तहत ऐसा किया हो। प्रशासन इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आरटीप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.