नई दिल्ली, फरवरी 2 -- डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया साइट पर सोमवार को इंडिया गेट की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के कैप्शन में ट्रंप ने इसे एक सुंदर विजय स्मारक बताया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा अमेरिका में बनाया जाने वाला स्मारक और भी ज्यादा महान होगा। ट्रंप ने यह तस्वीर ऐसे समय में साझा की है, जब वह अमेरिका की 250वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजधानी वाशिंगटन में एक नया स्मारक बनाने की महत्वाकांक्षी योजना पर काम कर रहे हैं। अमेरिका की जनता के मन में विजय स्मारक के प्रति उत्साह पैदा करने के लिए ट्रंप ने मीडिया साइट ट्रुथ सोशल पर इंडिया गेट की तस्वीर शेयर करते हुए ट्रंप ने लिखा, "भारत का सुंदर विजय स्मारक, हमारी इच्छा शक्ति सबसे महान होगी।" वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप इस योजना पर बड़ी ही गहराई से काम कर रहे हैं। वह पोटोमै...