नई दिल्ली, मार्च 10 -- राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात से इनकार नहीं किया है कि अमेरिका पर मंदी का खतरा है। ट्रंप ने रविवार को फॉक्स न्यूज प्रसारण के साथ एक साक्षात्कार में मंदी के अनुमान को खारिज करने से इनकार कर दिया। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें आने वाले वर्ष में मंदी की आशंका है,ट्रंप ने कहा, 'मुझे ऐसी चीजों की भविष्यवाणी करना पसंद नहीं है। परिवर्तन का दौर है, इसमें थोड़ा समय लगता है।' अमेरिकी राष्ट्रपति ने साक्षात्कार में मुद्रास्फीति में संभावित वृद्धि को भी स्वीकार किया और अपनी नई टैरिफ नीति के बाद हाल ही में शेयर बाजार में आयी अस्थिरता को कमतर आंका। उन्होंने कहा, 'आपको वही करना होगा जो सही है, भले ही बाजार इसे पसंद न करें।' ट्रंप का यह बयान अमेरिका के वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक की रविवार की टिप्पणियों के ठीक उलट था। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.