मॉस्को, सितम्बर 24 -- रूस ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर पलटवार करते हुए उन्हें बिजनेसमैन बताया है। क्रेमलिन ने कहा कि ट्रंप एक बिजनेसमैन हैं और दुनिया को अमेरिकी तेल और गैस ऊंची कीमतों पर खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं। रूस की यह प्रतिक्रिया ट्रंप द्वारा भारत और रूस की लगातार आलोचना करने के बीच आई है। रूसी तेल आयात करने के चलते ट्रंप के निशाने पर भारत और चीन हैं। ट्रंप ने यूरोपीय देशों से भी रूस से तेल खरीदना बंद करने के लिए कहा था। संयुक्त राष्ट्र महासभा में बोलते हुए ट्रंप ने कहा था कि अगर रूस ने यूक्रेन संग युद्ध खत्म नहीं किया तो और कड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे। साथ ही ट्रंप ने रूस को कागजी शेर भी कहा है। क्रेमलिन ने ट्रंप के उस बयान को भी खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने यूक्रेन द्वारा यूरोपीय संघ की मदद से खोए हुए क्षे...