नई दिल्ली, जनवरी 30 -- देश में यूजीसी रूल्स को लेकर बड़ा विवाद था और इस मामले पर गुरुवार को उस वक्त विराम लग गया, जब सुप्रीम कोर्ट ने इस पर स्टे लगा दिया। इसके साथ ही अदालत ने नियमों को नए सिरे से तैयार करने और उसके लिए एक कमेटी के गठन का आदेश सरकार एवं यूजीसी को दिया है। इस बीच इसे लेकर अयोध्या के परमहंस आचार्य ने बड़ा रोचक दावा किया है, जो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। आचार्य ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी पर तंत्र-मंत्र कराए थे और उसके असर के चलते ही वह वशीकरण का शिकार हो गए थे। इसी वशीकरण के चलते यूजीसी ने ऐसा नियम बनाया था, लेकिन अब हमने वैदिक मंत्रों से उन्हें मुक्त करा लिया है। मीडिया से बात करते हुए परमहंस आचार्य ने कहा, 'हमें लगा कि आखिर ऐसा कैसे हो गया। इस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि उनके बढ़ते हुए...