नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- भारत किस जगह से क्या खरीदता है इसका फैसला सिर्फ भारत ही करेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रूसी तेल पर ट्रंप के टैरिफ दबाव के बीच अमेरिका को स्पष्ट जवाब दे दिया है। वित्त मंत्री ने यह भी साफ किया है कि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए रूस से तेल की खरीद जारी रखेगा। उन्होंने कहा है कि भारत को जहां अच्छी डील मिलेगी, भारत उसका पूरा लाभ उठाएगा। वित्त मंत्री ने यह बातें सीएनएन-न्यूज18 के साथ एक इंटरव्यू के दौरान कही हैं। इंटरव्यू में रूसी तेल की खरीद जारी रखने पर पूछे गए सवाल पर निर्मला सीतारमण ने कहा, "जी हां। यह पहले ही स्पष्ट कर दिया गया है। चाहे वह रूसी तेल की खरीद की बात हो या कुछ और, ये हमारा फैसला होगा कि हमें हम उस जगह से कच्चा तेल खरीदे जहां हमें अच्छी कीमत या सही लॉजिस्टिक्स मिले। हम इस बात को ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.