नई दिल्ली, फरवरी 12 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक बार फिर करारा झटका लगा है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कनाडा पर लगाए गए शुल्क को पलटने के लिए मतदान किया है। यह वाइट हाउस के एजेंडे की एक दुर्लभ लेकिन काफी हद तक प्रतीकात्मक आलोचना है। बुधवार को इस प्रस्ताव के पक्ष में 219 और इसके खिलाफ 211 मत पड़े। ऐसा संभवत: पहली बार है जब रिपब्लिकन पार्टी के नियंत्रण वाली प्रतिनिधि सभा ने किसी महत्वपूर्ण नीति को लेकर राष्ट्रपति का विरोध किया है। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में पेश किए गए इस प्रस्ताव का उद्देश्य उस राष्ट्रीय आपात स्थिति को समाप्त करना था, जिसे ट्रंप ने शुल्क लगाने के लिए घोषित किया है। हालांकि इस नीति को पलटने के लिए ट्रंप के भी समर्थन की आवश्यकता होगी जो असंभव प्रतीत होता है। फिलहाल इस प्रस्ताव...