नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए 'फेयर एंड रेसिप्रोकल टैरिफ' को बुधवार 2 अप्रैल से लागू कर दिया जाएगा। ट्रंप ने इसे 'लिबरेशन डे' करार दिया है और कहा है कि यह सभी देशों को प्रभावित करेगा। हालांकि, कुछ देश इस नीति से अधिक प्रभावित होंगे, जबकि कुछ पर इसका असर अपेक्षाकृत कम होगा। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि इसका किन देशों पर सबसे ज्यादा और सबसे कम असर करेगा? इन सबमें भारत कहां खड़ा है। ट्रंप की यह टैरिफ नीति अमेरिका के व्यापार घाटे को कम करने और घरेलू उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनाई गई है। लेकिन, इसके चलते कई देशों के साथ व्यापारिक तनाव बढ़ सकता है। विशेष रूप से चीन, भारत, मेक्सिको और वियतनाम जैसे देशों को इस नीति का सबसे अधिक प्रभाव झेलना पड़ सकता है, जबकि मुक्त व्यापार समझौतों वाले देशों को कुछ राहत म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.