नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- Russia Ukraine War: रूस के साथ समझौते के लिए बढ़ते अमेरिकी दबाव के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने किसी भी क्षेत्र को छोड़ने से साफ इनकार कर दिया है। यूक्रेन के लिए यूरोपीय समर्थन जुटाने का प्रयास कर रहे जेलेंस्की ने गुरुवार को कहा है कि युक्रेन यह लड़ाई इसीलिए लड़ रहा है कि क्योंकि वह अपनी कोई भी रूस को नहीं देना चाहता। इस बीच जेलेंस्की ने गुरुवार को लगभग 30 देशों के नेताओं और अधिकारियों के साथ अर्जेंट मीटिंग बुलाई है। इस बैठक में जर्मनी, ब्रिटेन और फ्रांस सहित यूक्रेन के कई सहयोगियों के शामिल होने की उम्मीद है। कई देशों ने बैठक में वीडियो लिंक के जरिए हिस्सा लेने पर सहमति भी जताई है। बैठक को 'कोएलिशन ऑफ द विलिंग' का नाम दिया गया है। जेलेंस्की ने संकेत दिए हैं कि यह बातचीत जल्दबाजी में आयोजित की ...