नई दिल्ली, फरवरी 14 -- जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवादरोधी अभियान तेज करते हुए डोडा जिले में सक्रिय आतंकियों के पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किए हैं। इस माध्यम से आम लोगों से कोई भी विश्वसनीय सूचना पुलिस के साथ साझा करने की अपील की गई है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि वांछित आतंकियों में प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद के पाकिस्तानी कमांडर सैफुल्लाह का नाम भी शामिल है। मुठभेड़ और क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी से जुड़ी खुफिया जानकारी मिलने के बाद जम्मू संभाग के ऊंचाई वाले इलाकों में सुरक्षा अभियान तेज कर दिए गए हैं। इसी क्रम में यह कदम उठाया गया है। आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ : सुरक्षा बलों ने शनिवार सुबह डोडा के गांदो क्षेत्र के चिल्ली जंगल में आंतकवादियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया। वहां से खाने-पीने का सामान और कंबल बरामद किए...