लातेहार, जनवरी 14 -- मनिका,प्रतिनिधि। मनिका वन क्षेत्र के डोकी गांव में गजराज की एंट्री से ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया है। हाथी ने गांव के संजय उरांव के घर पर हमला कर उसे ध्वस्त कर दिया। इतना ही नहीं, घर में रखा सारा अनाज भी चट कर गया। पीड़ित संजय उरांव ने बताया कि इस घटना में उन्हें लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घर टूटने और अनाज नष्ट होने से उनका परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। घटना के बाद से गांव के लोग दहशत में हैं और रात के समय घर से बाहर निकलने से डर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी को सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ने की मांग की है। वहीं, पीड़ित परिवार ने वन विभाग से शीघ्र मुआवजा देने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.