गिरडीह, फरवरी 9 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के डोकीडीह पंचायत के डोकीडीह गांव में रविवार को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से नई मस्जिद की ढलाई की गई। मस्जिद की ढलाई को लेकर सुबह से ही मस्जिद में ग्रामीणों की भीड़ जमा होने लगी। ग्रामीणों ने मस्जिद की ढलाई में हाथ बंटाया। मौके पर उपस्थित उलेमा ए कराम ने कहा कि अल्लाह का घर मस्जिद का निर्माण दीन इस्लाम के लिए नेक काम है इसमें सभी को आगे आना चाहिए। मौके पर कांग्रेस (स्वास्थ्य विभाग) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ पी. नैयर, झामुमो नेता फरदीन इम्तियाज, डॉ. इम्तियाज, मुखिया शमीम, मो अकबर, मो. मोकिम सहित अंजुमन कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...