लोहरदगा, मई 15 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सेन्हा प्रखण्ड के डोका में बुधवार को पारंपरिक जेठ जतरा का आयोजन हुआ। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखैर भगत, पूर्व मुखिया प्रकाश उरांव, रुस्तम अंसारी शामिल हुए। आगत अतिथियों का स्वागत कर गांव के देवता लकड़ी के शक्ति घोड़ा में सुखैर भगत को पूरे जतरा में बैठा कर घुमाया गया। जहां जेठ जतरा में दूर दराज से विभिन्न गांवों से आए हुए खोड़हा में शामिल होकर पारंपरिक नृत्य लोगों ने किया। जेठ जतरा उरांव समुदाय की संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह पर्व समुदाय के बीच एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक गौरव को बढ़ावा देता है। यह पर्व हर साल वैशाख माह की पूर्णिमा के अगले दिन, यानी पहले जेठ कृष्ण को मनाया जाता है। यह उरांव समुदाय की अस्मिता, गौरव और वीरता का प्रतीक है। जतरा में विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.