सिद्धार्थ, जनवरी 9 -- पथरा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। बेटी बहू की सुरक्षा के लिए सरकार कटिबद्ध है। समस्या होने पर अगर थाने पर न पहुंच सकें तो उत्पीड़न होने पर हमें फोन करें। प्रदेश सरकार ने आपके लिए हेल्पलाइन नम्बर बनाया है। हम तत्काल आपकी सहायता के लिए पहुंच जाएंगे। ये बातें पथरा पुलिस ने गुरुवार को डोकरा गांव में आयोजित बहू सम्मेलन के दौरान कहीं। अपनी टीम के साथ पहुंचे एसआई मलखा प्रसाद ने कहा कि बहुएं घर में रहती हैं इसलिए हम उनके घर पहुंचकर उन्हें यह जानकारी दे रहे हैं। घर के लोगों द्वारा किसी प्रकार से अगर परेशान किया जाता है या रास्ता चलते समय कोई अपने हरकतों से परेशान करता है, हम सहायता के लिए सदैव तैयार हैं। आप हमें काल करें। आप हमें वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस हेल्पलाइन 112 व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर फोन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.