देहरादून, मई 29 -- स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने डोईवाला में दो युवकों को 104 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत 33 लाख रुपये बताई जा रही है। एसटीएफ के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को ड्रग्स के खिलाफ समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी करने के निर्देश मिले हैं। इस क्रम में एसटीएफ कोतवाली डोईवाला क्षेत्र में डोईवाला पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया। बुधवार देर रात डोईवाला क्षेत्र से विशाल जोशी पुत्र महेंद्र दत्त जोशी और दिलशाद पुत्र नूरहसन दोनों निवासी लोहियानगर पटेलनगर देहरादून को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बताया की वो बरेली उत्तर प्रदेश से स्मैक खरीदकर लाए थे। जिसे स्थानीय लड़कों को बेचा जाना था। वो स्थानीय लोगों को छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.