रिषिकेष, जनवरी 5 -- अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर फिर से राजनीति गरमा गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी पर अंकिता हत्याकांड को लेकर जनता को गुमराह करने व राजनीति करने का आरोप लगाया। सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भानियावाला स्थित थानो रोड पर कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक गंभीर और संवेदनशील मामले पर गैर-जिम्मेदाराना राजनीति कर रही है, जिससे प्रदेश का शांतिपूर्ण माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि कांग्रेस भोली-भाली जनता को गुमराह करने का काम कर रही है, जिसे भाजपा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। जिला उपाध्यक्ष उषा कोठारी ने कहा कि कांग्रेस को राजनीतिक रोटियां सेंकने के बजाय न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता अब कांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.