रिषिकेष, नवम्बर 14 -- ब्लॉक प्रमुख चौधरी गौरव सिंह ने डोईवाला में आईटीआई को पुन: संचालित किए जाने की मांग की है। शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख चौधरी गौवर सिंह ने देहरादून में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग मंत्री सौरभ बहुगुणा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि डोईवाला में पीपीपी मोड के जरिए आईटीआई वर्षों तक संचालित रहा, जिसमें 8 विभिन्न व्यवसायों के लिए स्वीकृति और संचालन किया गया था। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को स्थानीय स्तर पर तकनीकी व कौशल प्रशिक्षण प्राप्त होता था। वर्ष 2018 में आईटीआई को स्थानांतरित कर दिए जाने के बाद युवाओं को शिक्षा के लिए देहरादून या दूरस्थ स्थानों तक जाना पड़ रहा है, जिससे समय और आर्थिक दोनों तरह का बोझ बढ़ा है। उन्होंने कहा कि डोईवाला की जनसंख्या, औद्योगिक गतिविधियों और युवाओं की जरूरतों को देखते हुए आईटीआई का फिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.