रिषिकेष, मई 14 -- नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि डोईवाला नगर का विकास ही उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए तेजी से क्षेत्र में विकास कार्य किए जा रहे हैं। बुधवार को नगर पालिका के वार्ड नंबर दो में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने पूजा-अर्चना के साथ विधि-विधान से 14 लाख की लागत से बनने वाली इंटरलॉकिंग टाइल्स मार्ग का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जल, सड़क, स्वच्छता और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के प्रति अग्रसर है। उन्होंने सम्बन्धित विभागीय ठेकेदार को निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्वक करने के लिये कहा। सभासद सुरेश सैनी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार क्षेत्र के विकास के लिए निरन्तर प्रयासरत है। मौके पर नितिन बड़थ्वाल, उमानंद बहुगुणा, आशीष, राजेन्द्र रतूड़ी, चंदन सिंह, प्यार सिंह, ओमप्रकाश उनियाल,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.