किशनगंज, जनवरी 11 -- पोठिया। निज संवाददाता पोठिया प्रखंड के डोंक नदी स्थित मोहागर खरखरी घाट पर पुल निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शनिवार को स्वाइल टेस्ट कार्य शुरू कर दिए जाने से लोगों में खुशी दिखी। लोगों ने बताया की 70 वर्षो का सपना पूरा होने जा रहा है। आरईओ सहायक अभियंता विकास कुमार ने बताया मोहगर खरखरी डोंक नदी घाट पर 27 करोड़ की लागत से 268 मीटर लंबाई,7.5 मीटर चौड़ाई आरसीसी पुल निर्माण होगा। जो संभवत वित्तीय वर्ष 2026 /27 तक निर्माण कार्य पूर्ण करा लिए जाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसका स्वाइल जांच कार्य शनिवार से शुरू कर दी गई। बहुत जल्द पुल निर्माण हेतु स्थल पर सभी सामग्री गिराई जायेगी। बताते चले की मोहगर खरखरी डोंक नदी घाट पर पुल निर्माण की मांग प्रखंड क्षेत्र के लोगों द्वारा की जा रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...