मुजफ्फर नगर, फरवरी 11 -- भोपा क्षेत्र के गांव बेलड़ा निवासी डॉ. हाशिम रज़ा जैदी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा उन्हें चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिसके लिए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा.आज़ाद बैग का हार्दिक आभार इस ज़िम्मेदारी का वह निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। डा.हाशिम रज़ा जैदी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा, मनरेगा जैसी योजनाओं को संचालित करने वाली कांग्रेस पार्टी ने हमेशा निचले वर्ग के विकास लिए काम किया है।तथा प्रत्येक वर्ग को सम्मान दिया है।वहीं डा. हाशिम रज़ा जैदी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर मोरना भोपा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.