बिजनौर, नवम्बर 28 -- कोतवाली देहात। महान कवि डॉ. हरिवंश राय बच्चन की जयंती पर विवेक पुस्तकालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और उनकी प्रसिद्ध रचनाओं का काव्य पाठ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षाविद देवेंद्र कुमार ने कहा कि डॉ. बच्चन ने अपनी लेखनी से समाज में चेतना जगाने का कार्य किया। अंग्रेजी साहित्य का गहरा अध्ययन करने के साथ-साथ उन्होंने हिंदी साहित्य को नई दिशा और समृद्धि प्रदान की। उनकी अमर कृति 'मधुशाला' और आत्मकथा 'क्या भूलूं क्या याद करूं' आज भी विश्व साहित्य में आदर्श मानी जाती हैं।कार्यक्रम में उनकी कई कविताओं का भावपूर्ण पाठ किया। इस मौके पर नरेन्द्र भुईयार, शिवम मौर्य, देवेंद्र सिंह, मधु गुप्ता, प्रियांशु पाल, गुलशेर, मनजीत सिंह, आदर्श ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.