लखीमपुरखीरी, अगस्त 19 -- गोवा स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में आयोजित होम्योपैथी शोध सम्मेलन 5.0 में होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. हरिओम बाजपेयी को विशेष योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान ऑस्ट्रेलिया के महान तेज़ गेंदबाज श्री ब्रेट ली, बर्नेट होम्योपैथी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. नितीश दुबे तथा सांसद राजेश द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया। इस अवसर पर देश-विदेश से आए होम्योपैथी विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं ने भाग लिया और चिकित्सा पद्धति के विकास, शोध तथा भविष्य की संभावनाओं पर गहन विचार-विमर्श किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...