चम्पावत, मार्च 8 -- लोहाघाट। अन्तर्राष्ट्रीय महिला सम्मान के तहत पीजी कॉलेज की भूगोल प्रवक्ता डॉ. सुमन पांडेय को ऑइकन और एक्सीलेंस पुरस्कार मिला है। उनकी उपलब्धि पर कॉलेज परिवार ने खुशी जताई है। गुरु फाउंडेशन रोहतक ने महिलाओं को शिक्षा, साहित्य व महिला सशक्तिकरण के लिए योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया। इसी के तहत लोहाघाट निवासी व पीजी कॉलेज में भूगोल की प्रवक्ता डॉ. सुमन पांडेय को भी सम्मानित किया है। वे इससे पूर्व भी रोहतक की संस्था के साथ क्षेत्र के गरीब व असहाय बच्चों की शिक्षा और हर तरह की मदद करती रहीं हैं। उन्होंने वर्ष 2019 में एसटीएच हल्द्वानी में मृत्य उपरांत देह दान की घोषणा की है। उनकी उपलब्धि पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. अपराजिता, डॉ. लता कैड़ा, डॉ. उपेंद्र सिंह चौहान, डॉ. सीमा नेगी, डॉ. कमलेश सक्टा, डॉ. महेश त्रिपाठी, डॉ. ममत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.