वाराणसी, जनवरी 16 -- वाराणसी। बीएचयू के मंच कला संकाय की डॉ. सुप्रिया शाह को सहजानंद सरस्वती सेवाश्री सम्मान-2025 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान सांस्कृतिक संसाधान एवं प्रशिक्षण केन्द्र, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार और स्वरात्मिका फाउंडेशन ट्रस्ट की तरफ से जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी आत्मानंद सरस्वती, राजगुरु मठ वाराणसी के औपचारिक अनुमोदन से दिया गया। डॉ. शाह को नई दिल्ली स्थ्ति कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में यह सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर आईजीएनसीए के अध्यक्ष पद्मभूषण रामबहादुर राय, पद्मश्री अशोक भगत सहित अनेक विद्वतजन मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.