गुड़गांव, जनवरी 1 -- गुरुग्राम। गुरुग्राम में नववर्ष 2026 का स्वागत आतिशबाजी से नहीं, बल्कि झाड़ू उठाकर और शहर को स्वच्छ बनाने के संकल्प के साथ किया गया। भाजपा केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य और पूर्व सांसद डॉ. सुधा यादव के नेतृत्व में गुरुवार को स्वच्छ गुरुग्राम मिशन के तहत एक विशेष 10 दिवसीय स्वच्छता अभियान की भव्य शुरुआत हुई। इस अभियान ने पहले ही दिन एक जन-आंदोलन का रूप ले लिया, जिसमें प्रशासन और जनता कंधे से कंधा मिलाकर सड़कों पर उतरे। अभियान के पहले दिन की शुरुआत किसान भवन से हुई, जो खांडसा रोड और अनाज मंडी तक फैली। डॉ. सुधा यादव ने खुद श्रमदान कर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। मुख्य मार्गों, सार्वजनिक स्थलों और फुटपाथों से प्लास्टिक, कचरा और मलबे को हटाया गया। सफाई कर्मियों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने भी इस सफाई य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.