बाराबंकी, दिसम्बर 21 -- बाराबंकी। यूनानी डॉक्टर्स एसोसिएशन का कार्यकारिणी चुनाव चुनाव अधिकारी डॉ. महावीर जैन की देखरेख मे संपन्न हुए। इस अवसर पर डॉ ज़ैनुल आबदीन सिद्दीकी को एसोसिएशन अध्यक्ष चुना गया। डॉ कपीश कुमार को सचिव, कोषाध्यक्ष पद पर डॉ सईदुर रहमान को निर्वाचित किया गया। अन्य पदों पर डॉ मो. सलीम उपाध्यक्ष, डॉ ज़हूर आलम को संयुक्त सचिव, उप कोषाध्यक्ष डॉ अबू बकर, संगठन सचिव डॉ एमएस सिद्दीकी, लेखा परीक्षक डॉ नजमुल आरफीन एवं सदस्य कार्यकारिणी के लिए डॉ अब्दुल तव्वाब, डॉ अज़ीजुर रहमान क़ादरी, डॉ ज़ियाउर रहमान अंसारी को चुना गया। पूर्व अध्यक्ष डॉ फारूक अहमद ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया एवं बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...