सहारनपुर, नवम्बर 30 -- महानगर के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. संजीव मिगलानी को वेस्ट यूपी में आईएसएच की फैलोशिप मिली है। उन्होंने सहारनपुर का गौरव बढ़ाया है, जिसकी सरहाना की जा रही है। लखनऊ में एपीसीएच 2025 की कांफ्रेंस में इंडियन सोसायटी ऑफ हाईपरटेंशन एवं इंटरनेशनल सोसायटी ऑफ हाईपरटेंशन की संयुक्त भागेदारी रही। एपीसीएच द्वारा वेस्ट यूपी में वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. संजीव मिगलानी को हाइपरटेंशन (हाई ब्लड़ प्रेशर ) में जागरूकता के लिए कई पेपर प्रस्तुत करने और हाई ब्लड प्रेशर की जटिलाओं के बारे में समय-समय पर समाज में जागरूकता फैलाने के लिए फैलोशिप ऑफ इंडियन सोसायटी ऑफ हाईपरटेंशन के लिए चुना गया। एपीसीएच के पदाधिकारियों में यूके से आए प्रोफेसर नील पालटर एवं नेशनल युनिवर्सिटी सिंगापुर से आए बूपवी टियो आरएमएल अस्पताल के डायरेक्टर प्रोफेसर सीएम सिंह, आरगेनाई...