दरभंगा, दिसम्बर 3 -- दरभंगा। एमएलएसएम कॉलेज में डॉ. श्वेताश्री ने मंगलवार को गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष का पदभार संभाला है। कहा कि विभाग में नियमित पठन-पाठन हमारी प्राथमिकता है। विद्यार्थियों की न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। नहीं होने पर संबंधित छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित कर दिया जायेगा। बता दें कि पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. मदन मोहन चौधरी 30 नवंबर को सेवानिवृत हो गए। इस अवसर पर डॉ. चौधरी को विदाई भी दी गई। मौके पर डॉ. नंदकिशोर झा, पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. सत्य प्रकाश झा, डॉ. शरद कुमार झा, डॉ. उमेश कुमार झा सहित कई शिक्षक एवं कर्मी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...