गोरखपुर, मार्च 26 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय उनाई साहू समाज छट्ठे लाल निगम ने मंगलवार को उनाई साहू समाज के नवनियुक्त कार्यकारिणी की घोषणा की। डॉ. श्रीराम गुप्ता को सर्वसम्मति से संगठन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उपनगर स्थित मैरेज हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय उनाई साहू समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता के अनुमोदन पर विजय निगम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पत्रकार शुभम गुप्ता को महामंत्री, डॉ. विशाल गुप्ता को कोषाध्यक्ष व संदीप कुमार गुप्त को उपसचिव मनोनीत किया गया। इसके साथ ही विनोद निगम, संदीप गुप्ता, डॉ. अशोक, सुशील व प्रेमचंद को उपाध्यक्ष, बृजेश निगम, डॉ. अभिषेक, संदीप गुप्त, निखिल गुप्ता को मंत्री, आलोक निगम को संगठन मंत्री, पवन व दिनेश निगम को प्रचार-प्रसार मंत्री, शैलेश निगम को ...