लखीसराय, फरवरी 2 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। श्री इंद्रदमरेश्वर महादेव मंदिर के निर्माण एवं अशोक धाम क्षेत्र के समग्र विकास के सजग पुरोधा तथा न्यास के संस्थापक सचिव रहे स्वर्गीय डॉ. श्याम सुंदर प्रसाद सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय डॉ. राजकिशोरी सिंह के प्रति श्रद्धा निवेदन कार्यक्रम रविवार को अशोक धाम मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वेद विद्यालय के बच्चों और भजन गायक नवल भारती, पंकज भारती के द्वारा श्रद्धांजलि दिया गया। इसके उपरांत सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों पुण्यात्माओं के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। उपस्थित अतिथियों ने उनके द्वारा किए गए धार्मिक, सामाजिक एवं विकासात्मक कार्यों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पुष्पांजलि कार्यक्रम के दौरान डीएम मिथिलेश मिश्र ने स्व....
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.