सीतामढ़ी, जुलाई 7 -- डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनीप्पी। प्रखंड क्षेत्र के ससौला चौक पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भारत माता के महान सपूत, राष्ट्रवादी विचारक, महान शिक्षाविद एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनायी गयी। अध्यक्षता भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रश्मि झा ने की। मौके पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्याम प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। कर उनके द्वारा भाजपा के उत्थान के लिए किए गये कार्यों की विस्तार से चर्चा की गयी। मौके पर हेमंत कुमार मिश्र, रविराज गुप्ता, राम बाबू दास, विनय पासवान, संजय कुमार झा, विजय पासवान समेत कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...