अररिया, फरवरी 24 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी निवासी विजय शंकर साह एवं राज कुमारी देवी के पुत्र बिहार न्यायिक सेवा के पदाधिकारी डॉ. श्याम नाथ साह ने सुपौल में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सब जज (सिविल जज, सीनियर डिवीजन) के पद पर पदभार ग्रहण किया है। उनका न्यायिक सफर वर्ष 2018 में शुरू हुआ था। डॉ. साह ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से एलएलबी, एलएलएम एवं पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन का नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट फॉर लेक्चररशिप, जूनियर रिसर्च फेलोशिप एवं सीनियर रिसर्च फेलोशिप तथा ऑल इंडिया बार परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। डॉ. साह के 17 लेख राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित हैं तथा बाल तस्करी विषय पर एक पुस्तक भी प्रकाशित है। न्यायिक सेवा के अतिरिक्त उनका चयन दिल्ली विश्वविद्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.