प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 21 -- उड़ैयाडीह बक्शीडीह गांव निवासी अवधेश मिश्रा के बेटे डॉ. शिवम मिश्रा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आमंत्रण मिला है। इज़राइल के विश्व प्रसिद्ध वेइज़मैन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस ने उन्हें विजिटिंग साइंटिस्ट के रूप में 13 दिनों (23 नवंबर से पांच दिसंबर) के लिए आमंत्रित किया है। इस दौरान वह विश्वप्रसिद्ध प्रोफेसर माया शुल्डिनर के साथ मॉलिक्यूलर जेनेटिक्स रिसर्च के भविष्य पर चर्चा करेंगे। शिवम मिश्रा के बड़े भाई इंजी. शुभम मिश्रा जीएलए विश्वविद्यालय में कंप्यूटर विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकले डॉ. शिवम की यह उपलब्धि स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणा है। उनकी सफलता से परिवार व क्षेत्रवासी गौरवान्वित हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...