हरदोई, नवम्बर 26 -- हरदोई। बार एसोसिएशन ने बुधवार को अधिवक्ता डॉ. शालिनी मिश्रा को उनकी पीएचडी उपाधि प्राप्ति के उपलक्ष्य में सम्मानित किया। उन्हें बार एसोसिएशन का मान्य सदस्य बनाते हुए 'मातृ शक्ति प्रज्ञा सम्मान' प्रदान किया गया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि महिलाओं द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में पीएचडी उपाधि प्राप्त करना अत्यंत गौरवपूर्ण और सराहनीय कार्य है। महामंत्री अनिल मिश्रा ने कहा घरेलू दायित्वों का निर्वहन करते हुए हिन्दी साहित्य में पीएचडी प्राप्त की है, जो सभी के लिए प्रेरणादायक है। वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व अध्यक्ष रामौतार शुक्ला ने आर्शीवाद दिया। पूर्व अध्यक्ष पी.के. मिश्रा, कृष्णाकांत मिश्रा, सत्यम तिवारी, जे.पी. त्रिवेदी, प्रतिमा मिश्रा, सुमता शर्मा, सुधीर यादव, नीतू सिंह, अमृता सिंह, रामजी अवस्थी, राज...