जहानाबाद, दिसम्बर 12 -- पूर्व प्राध्यापक डॉ. श्यामकिशोर शर्मा के निधन पर एसएस कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा जहानाबाद, निज संवाददाता। स्वामी सहजानंद सरस्वती कॉलेज के राजनीति शास्त्र विभाग के सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष डॉ. श्यामकिशोर शर्मा के निधन का समाचार मिलते ही महाविद्यालय परिवार गहरे शोक में डूब गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) दीपक कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि डॉ. शर्मा के निधन से शैक्षणिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। वे गहन ज्ञान, सरल व्यक्तित्व, जिंदादिली और संस्थान के प्रति अद्वितीय समर्पण के धनी थे। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। आइक्यूएसी समन्वयक एवं वित्तेक्षक डॉ. विनोद कुमार राय ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि,"श्यामकिशोर बाबू अनुशासनप्रिय शिक्षक और उच्च आदर्शों वाले समाजसेवी थे। सेवानिवृत्ति के...