प्रयागराज, जनवरी 4 -- मनोहर दास नेत्र चिकित्सालय (एमडीआई) में रविवार को डॉ. शंभू शरण सिन्हा ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया। यह पद डॉ. बसंत सिंह के सेवानिवृत्त होने पर रिक्त हुआ था। डॉ. सिन्हा अभी तक एमडीआई में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद कार्यरत थे। वे 2005 से एमडीआई में कार्यरत हैं। एमडीआई से पूर्व डॉ. सिन्हा फर्रुखाबाद, महोबा और चित्रकूट में वरिष्ठ नेत्र सर्जन के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह, डॉ. बसंत सिंह, डॉ. जितेन्द्र सिंह और अन्य डॉक्टरों, कर्मचारियों ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...