बरेली, अक्टूबर 13 -- सपा कार्यालय में रविवार को स्वतंत्रता सेनानी एवं समाजवादी विचारक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई गई। विचार गोष्ठी में जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि डॉ. लोहिया के विचारों में समाजवाद की आत्मा बसती है। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि डॉ. लोहिया कई बार जेल गए और संसद में सरकारी अपव्यय पर उनकी 'तीन आना-पंद्रह आना बहस आज भी ऐतिहासिक मानी जाती है। दीपक कश्यप के नेतृत्व में कश्यप समाज के कई लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। महिला सभा की महानगर अध्यक्ष सरताज गजल अंसारी ने एडवोकेट हुरिया रहमान को संगठन का महासचिव मनोनीत किया। इस दौरान अशोक यादव, रविंद्र सिंह यादव, बृजेंद्र सिंह यादव, नदीम अली, संजीव यादव दन्नू, दीपक शर्मा, शेर सिंह गंगवार, राजेश मौर्या, हरिओम प्रजापति, सुनील कश्यप आदि मौजूद रहे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.