लखनऊ, मार्च 9 -- इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसिया (आईएसए) लखनऊ चैप्टर की ओर से आयोजित वार्षिक खेल महोत्सव का समापन केजीएमयू के एसपी ग्राउंड पर हुआ। इसमें केजीएमयू, पीजीआई, लोहिया संस्थान के डॉक्टरों, निजी डॉक्टर और उनके पारिवारिक सदस्यों ने हिस्सा लिया। आईएसए लखनऊ चैप्टर के सचिव डॉ. प्रेम राज सिंह ने बताया कि खेल प्रतियोगिताओं में क्रिकेट, टेबल टेनिस और एथलेटिक्स जैसे विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एसजीपीजीआई के डॉ. रुद्राशीष हलदार व केजीएमयू के डॉ. मनीष ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब जीता। इसके अलावा डॉ. मनीष, डॉ. सूरज, डॉ. प्रतीक, डॉ. भाव्या समेत अन्य डॉक्टरों ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया। एथलेटिक्स स्पर्धाओं में बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक मनोरंजन किया। डॉ. प्रेम राज ने बताया कि इस तरह खेल प्रतियोगिताओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.