पटना, जनवरी 15 -- पटना डेंटल कॉलेज के प्रो. डॉ. रितेश राज, प्राचार्य डॉ. तनोज कुमार समेत छह लोगों को स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय का डीन बनाया गया है। डॉ. रितेश को डीन छात्र कल्याण के पद पर नियुक्ति हुई है। डॉ. तनोज कुमार को डीन (दंत विज्ञान),एनएमसीएच के मेडिसिन के हेड प्रो. डॉ. अजय सिन्हा को डीन (मेडसिन), मधेपुरा के जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार को डीन(एकेडमिक), राजकीय फार्मेसी संस्थान अगमकुआं के प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी को डीन (फार्मास्युटिकल, फार्मेसी, फिजियोथेरेपी) और एएनएम स्कूल हाजीपुर की प्राचार्य गीतांजलि को डीन (नर्सिंग) के पद पर नियुक्त किया गया है। डॉ. रितेश राज ने गुरुवार को अपना पदभार ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि डीन के रूप में वे छात्रहित से संबंधित गतिविधियों को ससमय संचालित करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.