श्रीनगर, मार्च 28 -- राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग से प्रथम पीजी (एमडी) पास चिकित्सक डॉ. रितु अधिकारी को शुक्रवार को डॉ. एमसी पंत बेस्ट पेपर अवार्ड से नवाजा गया। प्रदेश के राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सम्मानित किया। डा. रितु अधिकारी ने डा. सीएमएस रावत व को-गाईड डा. जानकी बर्त्वाल ने अपना शोध कार्य पूरा किया। श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के सभी सदस्यों ने डॉ. रितु को शुभकामनाएं प्रेषित की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.