लखनऊ, जनवरी 25 -- लखनऊ, संवाददाता। शिवपुरा, बंथरा में आयोजित प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में रविवार को सरोजनीनगर के विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा कि प्रबुद्धजनों का चिंतन और संवाद ही समाज, नीति और शासन की दिशा निर्धारित करता है। कार्यक्रम में डॉ राजेश्वर सिंह ने क्षेत्र के प्रबुद्धजनों को सम्मानित किया और उनसे सामाजिक, आर्थिक और राष्ट्रीय विषयों पर संवाद किया। उन्होंने कहा कि जिस ओर समाज के प्रबुद्ध वर्ग का विचार अग्रसर होता है, उसी दिशा में नीति, शासन और सरकारें आगे बढ़ती हैं। इस दौरान विधायक द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले सात मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप और 10 छात्र-छात्राओं को साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही गजोधर प्रसाद जूनियर हाईस्कूल, पहाड़पुर में स्मार्ट क्लास रूम की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.