सीवान, दिसम्बर 3 -- सीवान, एक संवाददाता। देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती व 53वें जिला स्थापना दिवस के अवसर पर तीन दिसंबर को शहर के गांधी मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह में बिजली कंपनी की ओर से विशेष स्टॉल लगाया जाएगा। जिला प्रशासन के निर्देश पर बिजली कंपनी भी कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेगी। विद्युत कार्यपालक अभियंता रौशन कुमार ने एक विशेष टीम का गठन किया गया है। टीम स्टॉल की व्यवस्था, संचालन व निगरानी की जिम्मेदारी निभाएगी। कंपनी की ओर से पाम्फलेट व फ्लेक्स के माध्यम से उपभोक्ताओं को जागरूक किया जाएगा। स्टॉल पर बिजली कंपनी से संबंधित योजनाओं, उपलब्धियों व उपभोक्ता सेवाओं की जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। टीम के नोडल प्रशासनिक अधिकारी अमिताभ कुमार बनाए गए हैं। टीम में सहायक विद्युत अभियंता शिव...